गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर निगम 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता, सफ ाई एवं जागरूकता अभियान चलाएगा। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
नगर आयुक्त ने त्योहारों के मद्देनजर क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करने एवं जुलूस मार्गों पर स्ट्रीट लाइट, प्रमुख चौराहों पर लगे हाई मास्ट को ठीक करने, पंडालों एवं मोहर्रम के इमामचौक के आसपास समुचित सफ ाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक श्रमदान किया जाएगा, जिसमें संबंधित वार्डों के नागरिकों की सूची तैयार कर उन्हें भी इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उस वार्ड में बेहतर सफाई कराई जाएगी। इसी क्रम में 24 सितंबर को समग्र स्वच्छता क्षेत्र के नागरिकों के साथ सफाई कराई जाएगी। इसमें नगर निगम के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी भागीदारी करेंगे। 25 सितंबर को ‘सर्वत्र स्वच्छता’ का आयोजन किया जाएगा, जिसके अंतर्गत अस्पताल, पार्क, मूर्तियों, बस स्टॉप, तालाबों और शौचालय की सफ ाई की जाएगी। एक अक्टूबर को श्रेष्ठ स्वच्छता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिष्ठित स्थलों पर बड़े पैमाने पर सफ ाई अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे।