परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंद्रौली गांव के पास गोरखपुर महराजगंज मुख्य मार्ग पर बाइक सवार को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना के काफी देर से पहुंची यूपी-100 पुलिस और एंबुलेंस से लोगों का आक्रोश भड़क गया। बाद में पुलिस ने किसी तरह उसे अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय युवक की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सरकारी और प्राइवेट बस में तोड़फोड़ की। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए और करीब डेढ़ घंटे बाद जाम खत्म हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया है।
शनिवार को महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही एक प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार विशुनपुरवा खुर्द निवासी इबरार (20) पुत्र एहसान उल्लाह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह रोड पर तड़पने लगा। आसपास के लोगों ने बस को रोक लिया और यूपी-100 पुलिस के साथ ही एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन कोई समय से नहीं पहुंचा। इससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया। लोग गोरखपुर-महराजगंज रोड को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट बस में तोड़फोड़ की। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज ले जाते वक्त रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। काफी जद्दोजहद कर पुलिस ने लोगों को शांत कराया और जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस को कब्जे में और चालक को हिरासत में ले लिया है।
श्यामदेउरवा थाने के कार्यवाहक एसओ एसआई राजेश मिश्रा ने बताया कि बस और उसके चालक को कस्टडी में ले कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
ोडवेज की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
रोडवेज की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
पुरंदरपुर। स्थानीय चौराहे पर रोडवेज के टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान बीती रात मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई। पुलिस ने बस व चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है । गांव सैलदह उर्फ कवलदह निवासी कयुम अपने 50 बर्षीय पत्नी कालबुन निशा को लेकर शुक्रवार को दिन में लगभग 11 बजे पुरदरपुर चौराहा पर बाजार करने आए थे। महिला हाइ-वे को पार कर रही थी की उसी समय सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रही राप्तीनगर डिपो रोडवेज बस तेज रफ्तार से आकर टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। परिजन तत्तकाल सीएचसी बनकटी ले गए । हालत गंभीर देख डाकटरो ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां पर बीती रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। प्रभारी एसओ परमात्मा यादव का कहना है की केस दर्ज कर बस व चालक को कब्जे में ले लिया गया है।