गोरखपुर।
दुर्गापूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक एसी एक्सप्रेस (04404/04403), दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक एसीएक्सप्रेस (04406/04405), फिरोजपुर-दरभंगा स्पेशल (04974/04973) तथा आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक (04424/04423) चलाने का निर्णय लिया है। सभी ट्रेनें गोरखपुर होकर जाएंगी।
नई दिल्ली-बरौनी एक सितंबर से
नई दिल्ली-बरौनी द्विसाप्ताहिक एसी एक्सप्रेस 18 फेरों में नई दिल्ली से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27 एवं 31 अक्टूबर को शाम 7.25 बजे चलकर मुरादाबाद, दूसरे दिन बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती, गोरखपुर से सुबह 9.45 बजे चलेगी और देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर के रास्ते बरौनी शाम 6.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में बरौनी-नई दिल्ली द्विसाप्ताहिक एसी एक्सप्रेस 18 फेरों में बरौनी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 सितंबर, 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को रात 9.35 बजे चलेगी और दूसरे गोरखपुर से सुबह 5.25 बजे चलकर नई दिल्ली रात 10.10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी टू के 5, एसी 3 के 8 एवं डब्ल्यूएलआरआरएम के 2 कोचों सहित कुल 15 कोच लगेंगे।
दिल्ली-दरभंगा स्पेशल चार सितंबर से चलेगी
गोरखपुर। दिल्ली-दरभंगा द्विसाप्ताहिक एसी एक्सप्रेस स्पेशल 17 फेरों में दिल्ली से प्रत्येक सोमवार एवं वृहस्पतिवार 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 सितंबर, 2, 5, 9, 12, 16, 19, 23, 26 एवं 30 अक्टूबर को सुबह 11.15 बजे चलकर मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ (उत्तर रेलवे), गोंडा, बस्ती होकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12.15 बजे चलकर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर होकर दरभंगा सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में स्पेशल ट्रेन 17 फेरों में दरभंगा से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 सितंबर, 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 अक्टूबर को दोपहर 12.00 बजे चलेगी और गोरखपुर से रात 8.35 बजे होकर दूसरे दिन दिल्ली 12.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में एसी टू के 5, एसी थ्री के 8 एवं डब्ल्यूएलआरआरएम के 2 कोचों सहित कुल 15 कोच लगेंगे।
फिरोजपुर-दरभंगा स्पेशल पांच से
गोरखपुर। फिरोजपुर-दरभंगा साप्ताहिक स्पेशल 9 फेरों में फिरोजपुर से प्रत्येक मंगलवार 5, 12, 19, 26 सितंबर, 3, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर को शाम 7.00 बजे चलकर कर फरीदकोट, कोट कपूरा, भटिंडा, धुरी, पटियाला, दूसरे दिन राजपुरा, अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर कैंट, गोंडा, गोरखपुर से शाम 5.45 बजे चलकर देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर के रास्ते तीसरे दिन समस्तीपुर होकर दरभंगा भोर में 3.45 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 9 फेरों में दरभंगा से प्रत्येक वृहस्पतिवार 7, 14, 21, 28 सितंबर, 5, 12, 19, 26 अक्टूबर एवं 2 नवंबर को सुबह 7.30 बजे छूटकर गोरखपुर से शाम 5.50 बजे चलेगी और दूसरे दिन फिरोजजपुर शाम 6.25 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के 3, स्लीपर के 10 एवं एसएलआर के 2 कोचों सहित कुल 15 कोच लगेंगे।
आनंद विहार-सहरसा स्पेशल तीन सितंबर से
गोरखपुर। आनन्द विहार टर्मिनस-सहरसा जंक्शन द्विसाप्ताहिक स्पेशल 17 फेरों में आनंद विहार टर्मिनस से प्रत्येक वृहस्पतिवार एवं रविवार 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28 सितंबर, 1, 5, 8, 12, 15, 19, 22, 26 एवं 29 अक्टूबर को शाम 5.10 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, दूसरे दिन सीतापुर कैंट, गोरखपुर से सुबह 7.15 बजे छूटकर नरकटियागंज, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी एवं सेमरी बख्तियारपुर होकर सहरसा शाम 6.15 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन 17 फेरों में सहरसा से शुक्रवार एवं सोमवार 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 सितंबर, 2, 6, 9, 13, 16, 20, 23, 27, 30 अक्टूबर को रात 8.30 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 7.15 बजे चलकर आनंद विहार टर्मिनस रात 10.40 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में स्लीपर के 11, जनरल के 5 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगेंगे ।