फरेंदा। कस्तूरबा विद्यालय फरेंदा महदेवा में कैंप लगाकर बुधवार को छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। छात्राओं को साफ-सफाई के फायदे बताए गए साथ ही बीमारियों से बचने के उपाय बताए गए। सीएचसी बनकटी के चिकित्सक डॉ. विशाल चतुर्वेदी और डॉ. प्रदीप कुमार ने 98 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कुछ छात्राओं में खुजली, सिर दर्द, डायरिया, नेत्र दोष, पोषण, बुखार आदि की शिकायतें मिलीं। दो छात्राओं की तबीयत खराब होने के कारण रेफर कर दिया गया। टीम ने स्कूली बच्चों को स्वस्थ रहने के उपाय बताए। कहा कि बरसात के अनेक एलर्जिकल बीमारियों का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए घर के अगल-बगल सफाई की जरूरत है। साथ रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग जरूर करें ताकि संक्रामक रोगों से बचा जा सके। इस दौरान डॉ आयसा तब्सुम, रत्नावली, सविता, नेहा, आरती, उमा, निशा, ममता, सुशीला आदि छात्राएं मौजूद रही।