फरेंदा। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता की माता का निधन शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लग गया। पूर्व विधायक विनोद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक जायसवाल, राजेश जायसवाल, गंगा यादव, सभासद सच्चिदानंद पांडेय, ध्रुव वर्मा, कृष्ण कुमार वर्मा, संजय जायसवाल, वीरेंद्र पारावाले, राजन, बार के अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, देवीशरन दूबे, झिन्ने सिंह, डॉ एके श्रीवास्तव, परमात्मा अग्रहरि, गोपाल बांग्ला, संजय टिबडे़वाल, बिट्टू जायसवाल आदि ने शोक जताया।
सीएचसी बनकटी में शोक सभा कर डॉ हीरालाल, डॉ एसपी वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट प्रमोद पांडेय, गजेंद्र उपाध्याय, अरुण चतुर्वेदी, लालजी त्रिपाठी, विद्या पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि दी।
नगर पंचायत कार्यालय में हुई शोक सभा में वरिष्ठ लिपिक वेद प्रसाद गुप्ता, जीवन श्रीवास्तव, जोगिंदर प्रसाद, हरीराम यादव, राजकिशोर आदि रहे।