गोरखपुर। सावन के पहले सोमवार पर महादेव झारखंडी शिव मंदिर में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पांच मार्गों पर रूट डायवर्ट किया गया है। 10 जुलाई को भोर में चार बजे से वाहनों का आवागमन बदले रूट से होगा।
- देवरिया से आने वाली सभी बड़े वाहन खोराबार बाईपास से तारामंडल, अमर उजाला तिराहा होकर जाएंगे
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से देवरिया जाने वाली सभी बड़े वाहन यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ भवन, पैड़लेगंज, अमर उजाला तिराहा, तारामंडल होकर जाएंगे
- कूड़ाघाट तिराहे से सभी प्रकार के वाहन एवं बसें झारखंडी रोड पर नहीं जाएगी। इन्हें मोहद्दीपुर पैड़लेगंज होकर भेजा जाएगा
- रेलवे रोडवेज बस स्टैंड से फरेंदा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर की तरफ जाने वाले सभी बड़े वाहन यूनिवर्सिटी चौराहा, मोहद्दीपुर, चार फाटक ओवरब्रिज, कौवाबाग, पादरी बाजार, खजांचाी, फर्टिलाइजर, बरगदवा तिराहा होकर जाएंगे
- महराजगंज, सिद्धार्थनगर, फरेंदा की तरफ से आने सभी बड़े वाहन बरगदवा तिराहे से फर्टिलाइजर के रास्ते खजांची चौराहा, पादरी बाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर होकर चलेंगे