फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले बन जाएगा बांध

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। प्रदेश के सिंचाई मंत्री ने बड़ी गंडक नदी की बाढ़ से बचाव के लिए चल रहे कार्यों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को काम बेहतर ढंग से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बड़ी गंडक नदी पर दो परियोजनाओं का काम चल रहा है, जिसकी लागत 79 करोड़ रुपये है। 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष काम बरसात से पहले पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह एपी तटबंध पर चल रहे मरम्मत कार्य का जायजा लेने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे पहुंचे। उन्होंने जंगलीपट्टी, बिरवट कोन्हवलिया, बाकखास सहित सभी संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। सिंचाई मंत्री ने वहां मौजूद लोगों को बताया कि एपी तटबंध पर मरम्मत के लिए दो परियोजनाओं पर काम चल रहा है। पिपराघाट से अहिरौलीदान तक की परियोजना 75 करोड़ रुपये लागत की है, जिससे नोज, सड़क, बंधा मरम्मत आदि का काम होना है। दूसरी परियोजना चार करोड़ रुपये लागत की है, जो नरवाजोत से पिपराघाट तक है। दोनों परियोजनाओं का 40 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दोनों परियोजनाओं के लिए रकम आ गई है और बरसात से पहले काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें