फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के लिए पांच केंद्रों पर हुई वीडियोग्राफी सर्वे

Fri, 16 Jun 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेट्रो ट्रेन के लिए मेयर ने हाउसहोल्ड सर्वे की शुरुआत की। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मेट्रो के लिए शुक्रवार से शहर के विभिन्न स्थानों पर वीडियोग्राफी सर्वे शुरू हो गया। सर्वे कंपनी श्वेता टेक्नोफाइल प्राइवेट लिमिटेड ने धर्मशाला ओवरब्रिज, गोरखनाथ, बरगदवां, यूनिवर्सिटी चौराहा समेत पांच स्थानों पर यातायात दबाव आंकने के लिए सुबह 6 बजे वीडियोग्राफी शुरू की, जो रात 10 बजे तक चलती रही। इसके बाद टीम शहर के दूसरे इलाकों में भी वीडियोग्राफी सर्वे करेगी।
विज्ञापन


उधर, डीपीआर तैयार करने वाली राइट्स घने आबादी में अंडरग्राउंड स्टेशन के विकल्प तलाश रही है। जिन इलाकों की सड़कें संकरी होंगी, वहां अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जा सकते हैं। इसके अलावा करीब 150 लोगों की टीम विभिन्न इलाकों की सड़कों पर वाहनों के दबाव का भी सर्वे कर रही है।

शुक्रवार से ही हाउसहोल्ड सर्वे की भी शुरुआत हो गई। मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने गोलघर काली मंदिर के सामने इसकी शुरुआत की। उन्होंने शहरियों से अपील की है कि वे सर्वे में कंपनी की मदद करें। उन्होंने सर्वे कर रही कंपनी को पूरी जानकारी पार्षदों को भी देने को कहा। मेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री जिले में मेट्रो सेवा और एसी बस चलाने के लिए प्रयासरत हैं। इसीलिए यह सर्वे शुरू किया गया है। इसमें एक माह का समय लगेगा। इसके बिना परियोजना की स्वीकृति संभव नहीं है। सर्वेयर जो भी प्रश्न पूछें, उनका पूरा जवाब दें। इस मौके पर सर्वे कोअॅार्डिनेटर वीपी सिंह समेत कई पार्षद और नगर निगम के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें