फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ जिम और सप्लीमेंट से शरीर नहीं बनता : अनुज

Fri, 12 Apr 2019 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
 मिस्टर इंडिया अनुज तालियान हुए सम्मानित। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। इंटरनेशनल पर्सनल ट्रेनर एंड फिटनेस एकेडमी की ओर से गुरुवार को मिस्टर इंडिया अनुज तालियान को गोरखपुर क्लब में सम्मानित किया गया। स्वागत से अभिभूत अनुज ने युवाओं से कहा कि सुडौल काया के लिए निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। जो युवा सोचते हैं कि महीने भर में इसे हासिल किया जा सकता है वे भ्रम हैं।
विज्ञापन


जिम और सप्लीमेंट को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं। सिर्फ जिम और सप्लीमेंट से ही शरीर नहीं बनता है। इसके लिए अनुशासन और मेहनत के साथ समर्पण जरूरी है। इसलिए उचित मात्रा और सही मार्गदर्शन में सप्लीमेंट और जिम करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती है। सप्लीमेंट प्रमाणित कंपनी और अच्छे न्यूट्रीशियन की सलाह के बाद लेना चाहिए। इस मौके पर आईपीटीएफए के चेयरमैन और बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के विश्वास राव, सेंटर हेड केदारनाथ, इंद्रनील लहरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें