फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के बीच 219 टीटीई का तबादला

Thu, 04 Apr 2019 12:56 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कार्यरत 219 टीटीई का तबादला कर दिया गया है। इसमें 41 टीटीई लखनऊ रूट पर तथा 31 टीटीई गोरखपुर पश्चिमी रूट पर तैनात हैं। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के नेतृत्व में टीटीई ने तबादले पर विरोध जताया है। मुख्य कार्मिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को चुनाव आचार संहिता उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन


लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम ने 30 मार्च को आदेश जारी करते हुए टीटीई का तबादला कर दिया। इसके पहले भी तबादला किया गया था लेकिन दबाव बढ़ने पर आदेश को स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार को तबादला आदेश की काफी मिलते ही टीटीई ने नाराजगी जताई। हालांकि तबादले में लंबे समय से एक ही जगह तैनाती का आधार बनाया गया है। उधर, पीआरकेएस के महामंत्री विनेाद कुमार राय, प्रवक्ता एके सिंह व कोषाध्यक्ष मनोज द्विवेदी ने कहा कि जो सूची जारी की गई है उसमें भी अनियमितता बरती गई है। कई लोगों को छूट दी गई है। रेलवे बोर्ड का निर्देश है कि संवेदनशील पदों पर तैनात कर्मियों को उसी स्टेशन पर ड्यूटी बदली जा सकती है। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें