फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खुल सकता है एक तरफ का नंदानगर अंडरपास

Wed, 03 Apr 2019 12:52 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी 15 मीटर संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। यदि काम अधूरा रहा तो एक तरफ का अंडरपास बृहस्पतिवार को खोला जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि नंदानगर से मोहद्दीपुर की तरफ आने वाले अंडरपास का निर्माण हो गया है। रंगाई-पुताई के साथ लाइटिंग का काम हो चुका है। अब संपर्क मार्ग बनाया जा रहा है। देररात तक काम होगा। बुधवार को संपर्क मार्ग का निर्माण पूरा हुआ तो इसे तत्काल जनता के आने-जाने के लिए खोल दिया जाएगा। ऐसा नहीं हुआ तो अगले दिन आवागमन का विकल्प मिलेगा। वहीं, मोहद्दीपुर से एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले अंडरपास का काम पूरा नहीं हुआ है। रंगाई-पुताई के साथ संपर्क मार्ग का काम 20 अप्रैल तक पूरा होगा। इसके बाद ही दूसरे तरफ का अंडरपास आम जनता के लिए खोला जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें