रेलवे की तीन खबरें
होली में दिल्ली की दो स्पेशल ट्रेनों से घर वापसी संभव
नई दिल्ली-बरौनी व आनंद विहार-गोरखपुर में सीटें खाली
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। होली में घर आने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नियमित ट्रेनें फुल हैं लेकिन स्पेशल ट्रेनें विकल्प बन सकती हैं। दिल्ली रूट पर चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों में अभी भी सीटें बची हुईं हैं। इसे रिजर्व कराकर सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
होली 21 मार्च को है। इस तारीख के आसपास वैशाली एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों में जगह ही नहीं है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों में वेटिंग इतना ज्यादा है कि कंफर्म हो पाना मुश्किल है। वहीं (05097) गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल में 17, 19 व 22 मार्च को चलेगी। 17 मार्च को एसी टू कोच में 51, एसी थ्री में 15 तथा स्लीपर में 51 बर्थ खाली हैं। (05098) आनंद विहार- गोरखपुर स्पेशल में 18, 20 व 23 मार्च को चलेगी। 18 मार्च को एसी टू कोच में 23, एसी थ्री में 77 तथा स्लीपर में 371 बर्थ बची हुई हैं।
0
बिहार के लिए बेहतर विकल्प
होली में गोरखपुर से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए नई दिल्ली-बरौनी एसी सुपरफास्ट स्पेशल बेहतर विकल्प है। ट्रेन नई दिल्ली से गोरखपुर होकर 15, 19 व 22 मार्च को चलेगी। ट्रेन में 19 मार्च को एसी थ्री में 22 व स्लीपर में 64 बर्थ खाली हैं। जबकि 22 मार्च को एसी थ्री में 88 व स्लीपर में 670 बर्थ बुक नहीं हुई हैं। इसी तरह कटिहार-फिरोजपुर स्पेशल भी यात्रियों के लिए सफर का विकल्प बन सकती है।
दिल्ली-मुंबई की प्रमुख ट्रेनों में बर्थ की स्थिति (वेटिंग)
ट्रेन एसी 2 एसी 3 स्लीपर
एलटीटी-गोरखपुर सुपरफास्ट 4 15 6
गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट 14 26 73
गोरखपुर- एलटीटी कुशीनगर एक्सप्रेस 5 23 122
एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस 2 20 90
गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस 8 12 41
एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 5 13 64
गोरखपुर-एलटीटी दादर एक्सप्रेस 2 13 66
एलटीटी-गोरखपुर दादर एक्सप्रेस 4 10 25
आनंदनगर तक चलेगी गोरखपुर-नौतनवां पैसेंजर ट्रेन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के आनंदनगर-नौतनवां रेल खंड के गेट संख्या 13 पर सीमित ऊंचाई के सबवे निर्माण कार्य होने के चलते 14 मार्च को (75015) गोरखपुर-नौतनवा डेमू आनंदनगर स्टेशन पर 24 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। (55141/55142) गोरखपुर-नौतनवा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन आनंदनगर स्टेशन तक संचालित होगी।
0
गोरखधाम एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगेंगे
गोरखपुर। (12555/12556) गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस के तीन रेकों में से एक रेक में अत्याधुनिक एलएचबी कोच 14 मार्च से गोरखपुर से एवं 15 मार्च से हिसार से लगाया जाएगा। परिवर्तित संरचना के बाद एक रेेक में साधारण श्रेणी के 5, कुर्सीयान श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 8, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 3, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 1, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 1 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोचों सहित 22 कोच लगाए जाएंगे।