सिद्धार्थनगर।पुलवामा आतंकी हमले का विरोध जिले में बुधवार को भी जारी रहा। लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार किया। वहीं कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विकास भवन के कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विनोद तिवारी, अमित श्रीवास्तव, संतोष तिवारी, सत्यजीत पटनायक, शशिकांत, अरुण यादव, राजकुमार पासपान, सुनील, आनंद, संजय मौजूद रहे। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के शिक्षकों ने जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह की मौजूदगी में श्रद्धांजलि दी। श्रीकृष्ण पाण्डेय, केशव सिंह, काजी अहमद फरीद अब्बासी, सुरेंद्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं देर शाम भानपुर स्थित भुनेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में लोगों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कमलेश अग्रहरि, राहुल सैनी, कुलदीप पाठक, देवानन्द पाठक, सरवन कुमार, रामगोपाल यादव, पारस, दीपक, लक्ष्मी गुप्ता, धर्मेन्द्र अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
बर्डपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, मोहाना बाजार में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम में दीप जलाकर शहीदों को नमन किया गया। रजत तिवारी, रितेश कौशल, अविनाश जायसवाल, विपिन उपाध्याय, नवनीत कौशल, अरुण कसौधन मौजूद रहे। वहीं कस्बे में शांति मार्च के दौरान लवकुश त्रिपाठी, राम नेवास यादव, सुनील श्रीवास्तव, सीताराम यादव, चंद्रभूषण, अजय जायसवाल, राजेश कुमार आदि शामिल रहे।
परसा प्रतिनिधि के मुताबिक बभनी बाजार पर हियुवा के जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल और सपा के जिला सचिव मंजूर खान की अगुवाई में पाकिस्तान के पीएम का पुतला जलाकर लोगों ने प्रदर्शन किया। फते चन्द, अब्दुल हन्नान, प्रेम उर्फ भल्लू, मुकतार अंसारी, महमूद अहमद, सदाम, राज कुमार वर्मा, रोहित शर्मा, गुलाब, छोटू, रविन्द्र धर दुबे, मोती, सिकंदर, बुधिराम मौजूद रहे।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक आदर्श ग्राम पंचायत गडाकुल में छात्र नेता राघवेंद्र पांडेय के नेतृत्व में आइडियल पब्लिक स्कूल के छात्रों समेत ग्रामवासियों ने 101 फीट लंबी तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और पाक मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विरोध जताया। साझिल चैधरी, चंदन पांडेय, गुलाब यादव, अजय प्रजापति, शमशेर, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे। शिवपति इंटर कॉलेज के सभागार में जवानों को श्रद्धांजलि दी गई प्रधानाचार्य डॉ. नलिनीकांत मणि त्रिपाठी, डॉ. हेमंतराज उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राम विलास यादव, बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, नवेंद्र उपाध्याय, राम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
शहीद के घर जाएंगे लोकतंत्र रक्षक सेनानी
लोकतंत्र रक्षक सेनानी संगठन जिला इकाई ने पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए महराजगंज के निवासी पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। जिला महामंत्री लालता प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि 25 फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होने के बाद जिलाध्यक्ष बेचई यादव की अगुवाई में स्व. पंकज त्रिपाठी के घर पहुंचकर आर्थिक सहायता सौंपी जाएगी।