इसमें बिहार सरकार में भाजपा कोटे से मंत्री नंद किशोर यादव हिस्सा लेंगे। इस सीट से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। 29 जनवरी को बस्ती मंडल का सेक्टर संयोजक सम्मेलन संतकबीरनगर में कराया जाएगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। गोरखपुर मंडल का सेक्टर संयोजक सम्मेलन कुशीनगर में होना है। इसकी तारीख एक फरवरी तय है लेकिन बजट सत्र की वजह से तिथि बदल सकती है। इस सम्मेलन में भी राष्ट्रीय स्तर के नेता को हिस्सा लेना है।
गोरखपुर से ही किसानों को साधेगी भाजपा। भाजपा का राष्ट्रीय किसान अधिवेशन 23 और 24 फरवरी को गोरखपुर के एफसीआई ग्राउंड में होगा। इसका उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। अधिवेशन में 5000 से ज्यादा किसान नेता, प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। वह किसानों की रैली को भी संबोधित करेंगे। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि गोरखपुर से ही प्रधानमंत्री देशभर के किसानों को साधेंगे। एफसीआई ग्राउंड से प्रधानमंत्री किसानों को बड़ी राहत देने का एलान कर सकते हैं।