फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने मुुंबई से भी पहुंचे श्रद्धालु

Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : gorakhnath temple
विज्ञापन
गोरखपुर। मकरसंक्रांति बीतने के बाद भी गुरु गोरखनाथ के दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मुंबई से श्रद्धालु पहुंचे। बाबा के दर्शन कर अभिभूत हुए। बोले-बाबा की महिमा अद्भुत है। जीवन में अगर मौका मिला तो दोबारा फिर यहां आएंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नवी मुंबई से गुरुवार को दो बसों से करीब 110 श्रद्धालुओं का जत्था गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। जत्थे में शामिल आशा महात्रे, बनिता पाटिल, इंदू, स्मिता पाटिल, सुमित्रा भुईर ने बताया कि वे लोग तीर्थाटन पर निकले हैं। मकरसंक्रांति के दिन यहां आना चाह रहे थे लेकिन थोड़ी देर हो गई। जितना सुना था उससे कहीं ज्यादा भव्यता यहां है।

जाने का नहीं कर रहा मन

मंदिर की सीढ़ियों पर बैठीं ऊषा पाटिल बोलीं, अब तो यहां से जाने का मन नहीं कर रहा। यहां की छटा मन को भा गई है। वह इसके पूर्व भी गोरखनाथ मंदिर आ चुकीं हैं। तीर्थाटन का प्रोग्राम बना तो सभी से कहा- गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन जरूर करना है। उनके साथ आए सभी ने कहा- अद्भुत जगह है।

बाबा की महिमा अपरंपार

ग्रुप में आईं आशा मात्रे ने बताया कि वह देश के कई तीर्थ स्थानों पर जा चुकीं हैं। गुरु गोरखनाथ का नाम सुना था लेकिन दर्शन का सौभाग्य नहीं मिला था। यहां आईं तो मदिंर को देखती ही रह गईं। बोलीं- गोरखनाथ बाबा की महिमा थी कि उन्होंने हमें बुलाया। उनसे यही प्रार्थना कर जा रही हूं कि दोबारा बुलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें