फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ताल किनारे रेलवे बनवाएगा रेस्ट हाउस

Fri, 28 Dec 2018 09:36 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
dal lake - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे अब रामगढ़ताल के किनारे रेस्ट हाउस बनवाएगा, जिसमें पांच सूट होंगे। अधिकारी उनका इस्तेमाल करेंगे। बगल में ही जागिंग ट्रैक का भी निर्माण होगा। मल्टी कांप्लेक्स के साथ ही ताल में भ्रमण के लिए भी जगह तैयार की जाएगी। काम कराने के पहले पुरानी कालोनी के भवन गिराए जाएंगे। जल्द ही निर्माण शुरू करने के लिए प्राइवेट एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


रेलवे ने प्रोजेक्ट का नाम ‘लेक फॉर डेवलपमेंट’ रखा है। उसके तहत रेलवे अपनी कालोनी के भवनों को ढहाएगा। भवन अपनी उम्र पूरी करके जर्जर हो चुके हैं। पहले यहां मल्टी कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। बाद में उसमें संशोधन कर अधिकारियों के लिए रेस्ट हाउस निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों के ठहरने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। वहीं रामगढ़ताल के किनारे रेस्ट हाउस होने से लुक भी बेहतर होगा। पास में ही जागिंग ट्रैक बनेगा और चारो हरियाली होगी।

बीजी दफ्तर के पास बनेगी नई कालोनी

गोरखपुर। रेलवे के प्रस्ताव के मुताबिक बीजी दफ्तर के पास नई कालोनी बनाई जाएगी। कालोनी तीन मंजिला होगी। उसमें 150 आवास बनेंगे। पुरानी कालोनी में रहने वाले रेलकर्मियों को ये आवास आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें