फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटों की सफाई में लगाए गए आठ सौ कर्मचारी

Mon, 12 Nov 2018 10:01 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
शहर में चार सौ स्थानों पर होगी छठ पूजा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम प्रशासन सोमवार को मुस्तैदी से जुटा दिखा। घाटों की सफाई के लिए आठ सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


शहर में छठ पूजा का विशेष आयोजन वैसे तो राजघाट, महेसरा, नया गांव, डोमिनगढ़, मोहरीपुर, हनुमानगढ़ी, तकिया कवंलदह में होता है, लेकिन करीब चार सौ अन्य स्थानों पर भी छठ पूजा होती है। हरेक वार्ड में तीन से चार छोटे छोटे तालाब बनाए गए हैं। सभी तालाबों में नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से पानी भरने का इंतजाम किया गया है।

जलकल जीएम प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि जहां से भी छठ पूजा के लिए बनाए गए तालाबों में पानी भरने की मांग की जा रही है, वहां तत्काल टैंकर पहुंचाया जा रहा है। जलकल के 10 टैंकर के अलावा नगर निगम के 5 ट्रैक्टर को भी इस काम में लगाया गया है। जलकल के तीन अवर अभियंताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

घाटों के पास फागिंग भी कराई गई

मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि घाटों की सफाई के लिए इमरजेंसी गैंग के अलावा नाला गैंग के सभी सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। रविवार से घाटों के पास फागिंग भी शुरू करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें