फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानों को राखी भेजेंगी परिषदीय स्कूलों की छात्राएं

Sat, 18 Aug 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Rakshabandhan
विज्ञापन
गोरखपुर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियां अब सरहद की सुरक्षा में लगे जवानों को राखियां भेजेंगी। साथ ही रक्षाबंधन के मौके पर कूड़ाघाट स्थित जीआरडी और एयरफोर्स स्टेशन में मौजूद जवानों को राखियां बांधेंगी। इसके लिए सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए रक्षा बंधन प्रदर्शनी और मेले का आयोजन 25 अगस्त को कार्यालय पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें राखियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। फिर राखियां सरहद पर भेजी जाएंगी। रक्षाबंधन मेला समेत पूरे कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी सर्व शिक्षा अभियान के समन्वयक विवेक जायसवाल को मिली है। उन्होंने बताया कि मेला का आयोजन पूर्व में 20 अगस्त तक प्रस्तावित था, मगर पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी ब्लॉक पर सूचना भेज दी गई है। छात्राओं को राखियां बनाने का गुर शिक्षकों की ओर से सिखाया जा रहा है। छात्राओं को ले जाने और ले आने का खर्च विभाग की ओर से उठाया जाएगा।

ये होंगे आयोजन

राखी प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता

नियम और शर्तें

प्रत्येक प्रतियोगिता में एक विद्यालय से दो छात्र छात्राएं ही प्रतिभाग करेंगे। रंगोली का आकार 2 गुना 2 से बड़ा नहीं होगा। राखी बनाकर लानी होगी। आकर भी बना सकती हैं। चित्रकला प्रतियोगिता का विषय पर्यावरण होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें