फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप में डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही पर डीपीआरओ से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन


महराजगंज। अनुमति के बगैर दो दिन से मुख्यालय से बाहर रहने तथा अपने दायित्व के प्रति लापरवाही व उदासीनता बरतने के आरोप में मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम ने जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। तीन दिन के अंदर जवाब न देने पर जुलाई माह का वेतन रोकने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

सीडीओ ने डीपीआरओ को नोटिस जारी कर कहा है कि 14 व 15 जुलाई को अनुमति के बगैर जिला मुख्यालय से बाहर रहने के बाद भी 16 जुलाई को भी दोपहर तक कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। जो लापरवाही व उदासीनता का द्योतक है। ऐसी दशा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा है। शासकीय कार्य में अनावश्यक रूप से बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि दो अक्टूबर 2018 तक जिले को खुले में शौच मुक्त करना है, लेकिन ऐसा लगता है कि लापरवाही व उदासीनता की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने डीपीआरओ से तीन दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। जवाब न देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें