फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण पर मिली खामियों पर मांगा स्पष्टीकरण

Wed, 11 Jul 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बड़हलगंज व हाटा बाजार के ज्यादातर माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। इसका खुलासा जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया के निरीक्षण से हुआ। अब प्रधानाचार्य और शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक मंगलवार को हाटा बाजार के आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां बिना सूचना तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। सभी से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही प्रधानाचार्य से सभी शिक्षकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा गया। निरीक्षण से पता चला कि विद्यार्थियों की हाजिरी नहीं ली जा रही है। इसे गंभीर लापरवाही मानकर स्पष्टीकरण मांगा गया। नेशनल इंटर कॉलेज बड़हलगंज में भी विद्यार्थियों की हाजिरी न लिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रधानाचार्य, शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें