फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुर्ती और दांव से विरोधी को चटाई धूल

Fri, 16 Mar 2018 12:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित कुश्ती ट्रायल में पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में दूसरे दिन भी कुश्ती का ट्रायल हुआ। इस दौरान अभ्यथियों ने फुर्ती और दांव-पेंच के सहारे विरोधियों को धूल चटा आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

पहले दिन फिजिकल टेस्ट की बाधाओं को पार करने वाले अभ्यर्थियों का गुरुवार को स्किल टेस्ट लिया गया।

चौथे दिन बालक बालिका वर्ग में 91 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह सात बजे से ही शुरू हुए स्किल टेस्ट में हर दांव और मूव के अभ्यर्थियों में रोमांचक भिड़त हुई। एक- एक अंक के लिए सभी कड़ा संघर्ष करते नजर आए। प्रिंसिपल एके पांडेय ने बताया कि चार दिनों तक चले ट्रायल में जिमनास्टिक और कुश्ती के अभ्यर्थियों ने सूबे के तीन कॉलेजों में एडमिशन के लिए दमखम दिखाया। फिजिकल और स्किल टेस्ट के आधार पर मेरिट में अच्छी रैंक लाने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। निर्णायकों में उप क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह, राजनारायन प्रसाद की भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें