फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक की शाखा में होने लगी कैश की किल्लत

Thu, 07 Dec 2017 12:00 AM IST
deoria
विज्ञापन
नाे‌ट‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। बरवा मिल छापर स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा में दो दिन से कैश की दिक्कत शुरू हो गई है। इस कारण शादी के सीजन में लोगों को रकम के लिए भटकना पड़ा रहा है।देसही देवरिया ब्लॉक सेंट्रल बैंक की शाखा में मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे कैश खत्म हो गया। इसके पहले ग्राहकों को एक से लेकर दो हजार रुपये भुगतान किया गया। वह भी कुछ ग्राहकों को मिल सका। बुधवार की सुबह बैंक की शाखा खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ एकत्र हो गई थी। कुछ देर के इंतजार के बाद बताया गया कि कैश नहीं है। मुंडेरा के राम निवास ने बताया कि उन्हें रुपये की बेहद जरूरत है लेकिन बैंक में कैश है ही नहीं। अब किसी से लेकर काम करना पड़ेगा। पिपरा के सुबा अंसारी ने बताया कि अक्सर बैंक में कैश की दिक्कत रहती है। नौतन के वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि वह दो दिनों से बैंक का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कैश न होने की वजह से नहीं मिल पा रहा है। सरकार को ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि बैंक कैशलेस न होने पाए। अखिलेंद्र और शौकत अली ने बताया कि नोटबंदी के बाद से ही कैश की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। बैंक के शाखा प्रबंधक एसके दास ने बताया कि कैश की डिमांड की गई है। दोपहर पांच बजे तक कैश नहीं आया था। उम्मीद है गुरुवार को कैश आने के बाद समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


रात आठ बजे खाली हो जा रहे एटीएम : शादी का सीजन और माह की शुरूआत होने के कारण बैंक और एटीएम पर ग्राहकों की भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में शहर के अधिकांश एटीएम रात आठ बजते-बजते खाली हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें