फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे अफसर, लोगों ने प्रदर्शन किया

Thu, 30 Nov 2017 11:32 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
सियरखुर्द के लोगों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर(संतकबीरनगर)। क्षेत्र के सियरखुर्द गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान का चयन कराने नामित किए गए अधिकारी नहीं पहुंचे। करीब तीन घंटे तक इंतजार के बाद लोगों को सब्र जवाब दे गया और लोगों ने प्रदर्शन किया। गांव वालों ने नामित अधिकारियों पर बीडीओ के आदेश का अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। रामसरन, छांगुर, सुनील, मातीबर, लालचंद, सूर्यनाथ, मनोज, सुशीला, संगीता आदि का कहना है कि उनके गांव में गुरुवार को कोटे की दुकान का चयन करने के लिए बीडीओ ने खुली बैठक कराने का आदेश जारी किया था। गांव में की गई डुग्गी मुनादी के आधार पर लोग सुबह 11 बजे प्राथमिक विद्यालय पर पहुंच गए। जहां दो बजे तक इंतजार के बाद कोटे की दुकान का चयन कराने के लिए नामित अधिकारी और सेक्रेटरी नहीं पहुंचे। जिससे दुकान का चयन नही हो सका। दूसरी तरफ नामित अधिकारी एडीओ एएम आई शेषनाथ राय का कहना है कि वह कोटे की दुकान को चयन कराने के लिए ब्लॉक पर उस गांव के सेक्रेटरी का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नही आए जिसके कारण कोटे की दुकान का चयन कराने नही जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें