फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी के घर डाका, प्रधान के पुत्र समेत छह पर केस

Thu, 30 Nov 2017 11:28 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा क्षेत्र के कनैला गांव में बुधवार रात नकाबपोश छह बदमाशों ने हत्या के आरोप में जेल में बंद एक आरोपी के घर में डाका डाला। बदमाश हत्यारोपी की पत्नी को बंधक बनाकर 1.80 लाख कैश और जेवरात लूट ले गए। 100 नंबर और एसपी के पास फोन करने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामले के एक आरोपी रंजीत यादव को पुलिस पकड़ कर थाने ले आई। इससे नाराज गांव के लोग बृहस्पतिवार सुबह थाने पहुंच गए। लोगों के दबाव में पुलिस ने युवक को छोड़ भी दिया। हालांकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है। कनैला गांव के रहने वाले रामचेत मौर्य की हत्या के आरोप में गांव के ही सुदामा मौर्य छह नवंबर 2017 से जेल में बंद हैं। सुदामा की पत्नी शकुंतला देवी का आरोप है कि बुधवार की रात करीब एक बजे छह नकाबपोश बदमाश उसके घर में घुस आए। जब उन्होंने शोर मचाना चाहा तो उन्हें चारपाई में बांध दिया गया और एक बदमाश ने उन्हें तमंचा सटा दिया। शेष बदमाश घर में लूट पाट करने लगे। वारदात के दौरान दो बदमाशों के मुंह पर बंधा कपड़ा हट गया। शकुंतला के अनुसार, ये दोनों रंजीत यादव पुत्र बैजनाथ यादव व प्रधान के पुत्र गुलाबचंद्र पुत्र कन्हैया लाल थे। आरोप है कि बदमाश बाक्स तोड़कर उसमें रखे 1.80 लाख रुपये व सोने का जेवर लेकर भाग निकले। उनके जाने के बाद महिला ने शोर मचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी।एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि रंजीत यादव और गुलाबचंद्र समेत छह पर डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना पर वह रात में ही तत्काल मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल निरीक्षण किया। आरोपी बताए गए लोग अपने-अपने घरों पर सोते पाए गए। जांच पड़ताल में प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच में पता चला है कि रामचेत हत्याकांड में पैरवी करने और प्रधानी रंजिश की वजह से घटना की साजिश रची गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें