फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : नकल करते पकड़े गए दो विद्यार्थी, रस्टिकेट

Tue, 13 Feb 2018 08:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा देते विद्यार्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में दो विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। दोनों को रस्टिकेट कर दिया गया। इनमें से एक छात्रा को सचल दल ने अनुचित साधन के साथ पकड़ा, जबकि दूसरे केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे के जरिए एक छात्र को नकल करते पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक ने उसे रस्टिकेट कर दिया। दोनों पालियों में मंगलवार को 11,410 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन


नेहरू इंटर कॉलेज, पिपराइच केंद्र के निरीक्षण के दौरान सचल दल प्रथम प्रभारी डीआईओएस ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया के साथ गई महिला टीम ने इंटर की एक छात्रा के पास अनुचित साधन मिलने पर उसे रस्टिकेट कर दिया। वहीं सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज कौड़ीराम के केंद्र व्यवस्थापक ने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हाईस्कूल गणित की परीक्षा दे रहे छात्र को नकल करते पकड़ा, उसे भी रस्टिेकेट कर दिया गया।

सुबह की पाली में हाईस्कूल गणित व प्रारंभिक गणित विषय में पंजीकृत 65,830 परीक्षार्थियों में 10,397 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट गृह विज्ञान व कृषि वनस्पिति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र में पंजीकृत 7,785 परीक्षार्थियों में 1,008 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट में औद्योगिक संगठन प्रथम प्रश्नपत्र और कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र की परीक्षा में पंजीकृत 211 परीक्षार्थियों में 5 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


कल की परीक्षाएं
सुबह की पाली :   हाईस्कूल रंजन कला केवल प्रश्नपत्र
                        इंटरमीडिएट : सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र
शाम की पाली :   हाईस्कूल सिलाई केवल प्रश्नपत्र
                        इंटरमीडिएट : भौतिक विज्ञान, बहीखाता व लेखाशास्त्र और शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें