फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो प्रधानाचार्य गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला विद्यालय निरीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र के चार इंटरमीडिएट कॉलेजों का निरीक्षण किया। जांच में प्रधानाचार्य और शिक्षक गैरहाजिर मिले। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस के निरीक्षण में रामरेखा सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले। उपस्थित शिक्षकों से पूछे जाने पर कोई जानकारी नहीं दे पाए। डीआईओएस ने प्रबंधक से प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। राजकली सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य व एक लिपिक अनुपस्थित मिले। विद्यालय में छात्र संख्या की जानकारी नहीं हो सकी। गैरहाजिर दोनो से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। श्रीराम सूर्य इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक गैरहाजिर मिले। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के अवकाश प्रार्थना पत्र देेने की बात कही। डीआईओएस ने सभी प्रार्थना पत्रों का मिलान उपस्थिति पंजिका से कराया, जिसमें सभी हस्ताक्षर फर्जी पाए गए। कॉलेज में शौचालय, पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था सही नहीं मिलने पर प्रधानाचार्य को चेतावनी दी। अनुपस्थित शिक्षकों बारे में प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। भूमिधर इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान पढ़ाई नहीं हो रही थी। छात्र परिसर में टहलते हुए मिले और शिक्षक एक जगह बैठकर बातचीत करते हुए पाए गए। विद्यालय में अनुशासन नहीं मिलने पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें