फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा काउंटर बंद होने से महिलाएं हुईं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
जिला महिला अस्पताल में सोमवार इलाज कराने पहुंची महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। दवा काउंटर बंद होने से करीब 80 महिलाएं काफी देर तक लाइन में खड़ी रहीं। सूचना मिलने पर पहुंचे एसआईसी की दखल के बाद काउंटर खोला गया।
विज्ञापन

सोमवार को हर दिन की अपेक्षा ओपीडी में ज्यादा मरीज पहुंचते हैं। इलाज कराने पहुंची लहसड़ी की शीला ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद जब वह दवा लेने काउंटर पर पहुंचीं तो वहां कोई फार्मासिस्ट नहीं था। थोड़ी देर बाद और भी महिलाएं लाइन में खड़ी हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि काउंटर पर काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा। इसी बीच एसआईसी डॉ. डीके सोनकर निरीक्षण पर निकले तो महिलाओं ने उनसे नाराजगी दर्ज कराई। उनके हस्तक्षेप के बाद काउंटर खोला गया।
विज्ञापन


कोट :
20 मिनट काउंटर बंद था। काउंटर के अंदर बाहरी व्यक्ति को देखकर संबंधित को फटकार भी लगाई गई है। व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
- डॉ. डीके सोनकर, एसआईसी, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें