फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद, वाराणसी में होंगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। 63वीं स्कूली प्रदेशीय फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत रविवार को एमपी इंटर कॉलेज में सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अंडर-19 के पहले सेमीफाइनल में वाराणसी ने गोरखपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच का एकलौता गोल दूसरे हाफ में वाराणसी के अखिल कुमार ने किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बरेली और फैजाबाद के बीच मुकाबला हुआ। इसमें फैजाबाद 1-0 से विजेता बना। सोमवार को फाइनल मुकाबला फैजाबाद और वाराणसी के बीच होगा।
इससे पूर्व खेले गए लीग मैच में गोरखपुर ने मिर्जापुर पर 4-0 से जीत दर्ज की। देवीपाटन ने मिर्जापुर को 2-0, वाराणसी ने कानपुर को 3-0, स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई को 2-1, फैजाबाद ने सहारनपुर को 3-1, वाराणसी ने मेरठ को 3-0 से पराजित कर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर-14 बालक वर्ग का फाइनल मैच भी सोमवार को ही स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच खेला जाएगा। बालिका वर्ग का फाइनल वाराणसी और इलाहाबाद के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें