फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में गंदगी का अंबार, फटकारे गए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। अपर निदेशक मंडी जेपी सिंह ने बुधवार को महेवा गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गल्ला से लेकर फल और सब्जी मंडी सभी जगहों पर गंदगी और जलभराव मिला। यही नहीं मंडी निर्माण के लिए तीन करोड़ का फंड मिलने के बाद भी काम शुरू न होने से खफा अपर निदेशक ने मंडी के संयुक्त निदेशक निर्माण पीसी जैन को जमकर फटकारा। कहा कि वे उनके खिलाफ शासन को रिपोर्ट करेंगे।
अपर निदेशक शाम पांच बजे के करीब निरीक्षण करने पहुंचे। उनके आगमन की सूचना मिलते ही व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने दुकानों का हाल दिखाने के साथ ही उन्हें पूरे मंडी का भ्रमण कराकर वहां की अव्यवस्था से रूबरू कराया। कहा कि मंडी प्रशासन सफाई आदि के नाम हर महीने शुल्क वसूलता है, मगर कभी सफाई नहीं होती। सड़क पर चलना तक दूभर है। निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक को शौचालय टूटा-फूटा मिला। वहां इतनी गंदगी थी कि बदबू से कोई नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उप निदेशक निर्माण, उप निदेशक प्रशासन और मंडी सचिव के कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। वहां भी फाइलों आदि कारखरखाव सही नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें