नौतनवां। हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने बुधवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नेपाल के बुटवल में भारतीय साधु की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि बुटवल के एक व्यक्ति ने फोन पर बताया कि 30 जुलाई की रात में बुटवल दुर्गा मंदिर के भारतीय साधु रमेश को जिंदा जला दिया गया। नेपाल पुलिस उसे पागल बताकर अंतिम संस्कार करने जा रही थी। उन लोगों ने विरोध कर पुलिस को शव जलाने से रोक दिया है। साधु का शव बुटवल अस्पताल में पड़ा है। साधु के पास जो आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र मिला है। उस पर रमेश पुत्र धनिराम ग्राम नंदा खेड़ा कोल्हुआ गाडा थाना अचलगंज जिला उन्नाव उत्तर प्रदेश लिखा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।