फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांवों में छापा, 800 लीटर कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर/हैंसर।
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को धनघटा और बखिरा क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी की। इस दौरान 800 लीटर कच्ची शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर कच्ची शराब के धंधे से जुड़े 19 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सहायक आबकारी आयुक्त बस्ती मंडल संजय सिंह , जिला आबकारी अधिकारी रमाशंकर सिंह, एसएसटी टीम के एसआई धर्मेंद्र तिवारी की टीम ने संयुक्त रूप से पहले धनघटा क्षेत्र के घोरांग गांव में छापेमारी की। इस दौरान 500 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। करीब 30 क्विंटल लहन को मौके पर नष्ट किया गया और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध धंधे में लिप्त लोग भागने लगे। जिसमें से दो को पकड़ लिया गया। इस मामले में कुल 12 लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ बखिरा क्षेत्र के भेडौरा- पिकौरा गांव में छापेमारी की। जहां से 300 लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कुल सात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें