फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के दौरे पर आज आएंगे मुख्यमंत्री योगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। दो दिन के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार की सुबह 10 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से ही वह हेलीकाप्टर से कश्मीर में शहीद हुए साहब शुक्ला के गांव मंझगावा जाएंगे। पीड़ित परिवार से संवेदना जताने के साथ ही वह उनकी आर्थिक मदद भी करेंगे। वहां से सीएम कौड़ीराम विकास खंड के कनईल प्राथमिक विद्यालय जाएंगे। स्कूल परिसर में विद्यार्थियों को ड्रेस और कॉपी-किताब वितरित करेंगे। इसके बाद सांकृत्यायन इंटर कॉलेज के मैदान से हेलीकाप्टर से मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। वहां पौधरोपण के बाद आईटीआरसी हाल में मालवीय रिसर्च कान्क्लेव का उद्घाटन व यूनिवर्सिटी के ब्रोशर का विमोचन करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वहीं पर यूनिवर्सिटी के एमपी हाल में शहरी गरीब परिवार को मुफ्त बिजली कनेक्शन एवं विभाग की कुछ योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह में शामिल होंगे। शाम 6.25 बजे वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से 3.15 बजे तक का समय मंदिर में ही सुरक्षित रखा गया है। इस दौरान वे गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। साढ़े तीन बजे वह फर्टिलाइजर कैंपस स्थित एसएसबी सेक्टर हेडक्वार्टर पहुंचेंगे और वहां नेशनल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम में शरीक होेंगे। शाम 4.40 गोरखपुर एयरपोर्ट और फिर उसके 10 मिनट बाद वहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


आठ जुलाई का कार्यक्रम

सुबह 10.10 बजे: एयरपोर्ट आगमन
सुबह 10.25 से 11.05 बजे तक: मझगांवा में शहीद साहब शुक्ला के घर वालों से मिलेंगे
सुबह 11.15 बजे: कनईल प्राथमिक विद्यालय परिसर में ड्रेस व किताबें वितरित करेंगे
दोपहर 12.50 से 1.20 बजे तक : प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण, मालवीय रिसर्च कान्क्लेव का उद्घाटन
दोपहर 2 से 3 बजे तक : प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एमपी हाल में मुफ्त बिजली कनेक्शन का वितरण
दोपहर 3.15 से 4.15 तक: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृत पत्र बांटेंगे
शाम 6.25 बजे: गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे

नौ जुलाई का कार्यक्रम

सुबह 9.30 से 3.15 बजे तक: गोरखनाथ मंदिर में समय आरक्षित
दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक: एसएसपी में नेशनल स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ
शाम 4.50 बजे: लखनऊ के लिए प्रस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें