फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधाम एक्सप्रेस में एलएचबी कोच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। हिसार तक जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगने में अभी काफी वक्त लगेगा। रेलमंत्री के निर्देश के बाद भी इस कोच का बंदोबस्त नहीं हो सका है। रेलवे बोर्ड ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं और मेंटेनेंस की समीक्षा करने आए रेलवे बोर्ड के सदस्य रोलिंग स्टॉक रवींद्र गुप्ता ने भी गोरखधाम एक्सप्रेस में एलएचबी कोच को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इस मुद्दे पर चर्चा टाल दी गई। जानकारों की मानें तो गोरखधाम एक्सप्रेस को रोजाना चलाने के लिए चार रेक की जरूरत होती है। इस हिसाब से एलएचबी के 100 कोच की जरूरत होगी। गोरखपुर से चलने वाले पांच ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। इसमें कुशीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर-एलटीटी स्पेशल, गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें