फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमए के खिलाफ लामबंद हुए जिला पंचायत सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी पर जिला पंचायत के सदस्य लामबंद हो गए हैं। एएमए पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सदस्यों ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक कर रुपरेखा तैयार की। निर्माण समिति की सहमति के बगैर चहेतों को टेंडर देने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि पारदर्शी तरीके से टेंडर की प्रक्रिया नहीं की जाती तो वह काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

शासन के गड्ढामुक्त कार्यक्रम के तहत जिला पंचायत के माध्यम से 54 सड़कों का मरम्मत कराया जाना है। इसके लिए पिछले सप्ताह निविदा प्रकाशित की गई थी। सदस्यों का कहना है कि शासन की मंशा के विपरीत एएमए ने ठेकेदारों का रजिस्ट्रेशन किए बगैर अपने चहेते ठेकेदारों को टेंडर बांट दिया है। इस कार्य में सदन की निर्माण समिति के अध्यक्ष बद्री गुप्ता से भी कोई सहमति नहीं ली गई। 50 से अधिक ठेकेदारों के रजिस्ट्रेशन आवेदन को जानबूझकर लंबित रखा गया है। कहा कि पहले तो जिला योजना के प्रस्ताव में सदस्यों को शामिल नहीं किया गया और अब एएमए नियमों की अनदेखी कर मनमाने ढंग से कार्य कराना चाहते हैं। इसे किसी भी हाल में होने नहीं दिया जाएगा। सदस्यों ने मांग की कि अगर शासन की मंशानुसार व समिति की सहमति के बिना काम कराने का प्रयास किया गया तो सदस्य जिम्मेदारों की ईंट से ईंट बजा देंगे। बैठक में विजयलक्ष्मी पांडेय, गंगा मिश्रा, सत्यनारायण यादव, महेंद्र सिंह, सबलू, अकालमती देवी, मो.उमर, महेश कन्नौजिया, रामलाल, शैलेश, जाकिर, मंजू पासवान, कांति देवी, श्रीमति देवी, कमाल अहमद, निर्मला देवी, नफीस अहमद, नीलम यादव, निरंकार सिंह, ज्ञानमति देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें