फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौसड़ में पानी की पाइपलाइन फटी, दिनभर पानी को तरसे

Sat, 27 Apr 2019 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। एक बार फिर पीडब्लूडी के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नौसड़ के पास पानी की मेन पाइपलाइन तोड़ दी। इससे नौसड़ समेत कई इलाकों में पानी की समस्या गहरा गई। ओवरहेड टैंक (ओएचडी) से पानी की सप्लाई रोक कर केवल ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की गई। नगर निगम के जलकल विभाग के कर्मचारियों ने दिनभर की मशक्कत के बाद देर रात आपूर्ति शुरू कराई। इस दौरान करीब दस हजार लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी मार्ग को चौड़ा करने के क्रम में लोक निर्माण विभाग खुदाई करवा रहा है। शुक्रवार सुबह जेसीबी से सड़क की खुदाई के दौरान पानी की मुख्य पाइपलाइन टूट गई। पूरी सड़क पानी से लबालब हो गई। वहीं सड़क के बीचोबीच पाइपलाइन टूटने से काफी दूरी तक की सड़क भी उखड़ गई। दो अलग-अलग स्थानों पर काफी दूर तक पाइपलाइन टूटने की वजह से जलकल को पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी।

इससे नौसड़ के अलावा महुई सुघरपुर और रुस्तमपुर वार्ड के दुर्गाचौक, साकेतनगर, शक्तिनगर समेत कई इलाकों में पानी का संकट खड़ा हो गया। नौसड़ के अनिल ने बताया कि पिछले कई महीनों से यह समस्या बनी हुई है। अक्सर पानी की पाइपलाइन तोड़ दी जा रही है। इससे पानी की सप्लाई ठप हो जाती है। राजकुमार ने बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद पानी की आपूर्ति बंद होने से दिनचर्या प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें