फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह-जगह लगी आग, व्यापक नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने से सामान राख, गाय की मौत
विज्ञापन

खड्डा। क्षेत्र के सालिकपुर गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से ग्राम प्रधान की झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं एक गाय भी जलकर मर गई। गांववालों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
ग्राम प्रधान शारदा चौहान की झोपड़ी में बुधवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते झोपड़ी में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया, तो वहीं आग की चपेट में आकर एक गाय भी जल मरी। उठ रही लपटों को देख गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े और आग बुझाने में मदद की।
विज्ञापन

आग से चार झोपड़ी जली
बरवापट्टी। अमवाखास गांव के टोला गोबरहा में बुधवार देर रात चार झोपड़ी में आग लग गई। जिससे एक मवेशी भी झुलस गई। गांव के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित सुरेश तिवारी ने बताया कि वे परिवार के लोगों के साथ गांव में ही एक तिलक कार्यक्रम शामिल होने गए थे। उसी दौरान किसी ने उनकी झोपड़ी में आग लगने की सूचना दी। घर पहुंच कर देखा की झोपड़ी धू-धू कर जल रही थी। झोपडी में बंधी मवेशी भी झुलस गई। मौजूद लोगों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे बरवापट्टी एसओ श्रीप्रकाश ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की बात कई।
आग से गन्ने की फसल जली
मथौलीबाजार। क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी मुरली के गन्ना के खेत में आग लग गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन खेत में लगे गन्ने की फसल को नही बचा सके। ग्राम प्रधान अश्वनी कुमार ने एसडीएम को सूचित कर क्षतिपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन

ढ़िबरी से लगी आग से तीन झोपिडयां जली
तमकुहीराज। क्षेत्र के दनियाड़ी गांव में बृहस्पतिवार को ढ़िबरी से आग लग गई। जिसमें गांव के तीन लोगों की झोपडी जल गई।शाम को आसमुहम्मद के घर की महिलाए भोजन करने के बाद जलती ढ़िबरी को छोड़ सोने चली गई। इसी बीच किसी वजह से ढ़िबरी गिर गई और आग फैल कर झोपड़ी में पकड़ लिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि इसके पहले अगल-बगल मुन्ना और भोज की झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग से तीनो परिवार की झोपडियां और उसमें रखा सामान जल गया। गांव वालों ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल मनोज कुमार ने आग लगने से हुई क्षति का आकलन किया प्रशासन से हर संभवमदद दिलाने की बात कही। आग लगने की सूचना पर पहुंचे विधायक अजय कुमार लल्लू ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें