फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक से कई को किया नॉकआउट, अब खुद उसी कगार पर

विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधियों को चित करने वाले पर मुफलिसी का पंच
विज्ञापन

पैसों के ‘पंच’ से नॉकआउट होने
की कगार पर शहर का सितारा
खुद के खर्च पर साई में ट्रेनिंग ले रहे हैं किसान के लाडले मनोज
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ताइक्वांडो में गोरखपुर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाला सितारा गर्दिश में है। किसान के बेटे मनोज पासवान आर्थिक तंगी के चलते खेल को अलविदा कहने के कशमकश में हैं। हाल ही में ईरान में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम का हिस्सा मनोज अभी खुद के खर्च पर साई रायबरेली में ट्रेनिंग ले रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि पैसों की समस्या अब तैयारी जारी रखने की इजाजत नहीं दे रही। अगर जल्द कोई व्यवस्था नहीं हो सकी तो खेल को अलविदा कहने का विकल्प ही बचेगा।
बेटे की खेल के प्रति ललक और प्रशिक्षकों के उत्साह को देखकर मनोज के पिता सुभाष पासवान ने अब तक क्षमता से बढ़कर मदद की है। मनोज ने भी पिछले साल जूनियर नेशनल ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक हासिल कर पिता के सिर को गर्व से ऊंचा किया। बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उनका चयन भारतीय टीम में हुआ। यहां भी उनकी तकनीकी को सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षकों ने निखारा कौशल
मनोज की प्रतिभा को सबसे पहले जयपाली इंटर कॉलेज में प्रशिक्षक सौरभ त्रिपाठी ने पहचाना। गोरखपुर में प्रशिक्षक लालदेव यादव ने हुनर को धार दी। नतीजन मनोज को स्पोर्ट्स एथारिटी ऑफ इंडिया (साई) का टिकट मिल गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें