फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद-विधायक के बीच मारपीट, पार्टी से दोनों हो सकते हैं निलंबित

Thu, 07 Mar 2019 01:07 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : SELF
विज्ञापन
गोरखपुर। संतकबीरनगर से सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल के विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच मारपीट का संज्ञान भाजपा आलाकमान ने लिया है। पूरे मामले की रिपोर्ट गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारियों से मांगी गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सांसद, विधायक को नोटिस देकर जवाब तलब किया जाएगा, फिर निलंबन की कार्रवाई होगी। संतकबीरनगर भाजपा गोरखपुर क्षेत्र का हिस्सा है।

विज्ञापन

भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी के बेटे हैं। वह मूलरूप से खजनी विधानसभा क्षेत्र के धूरिया गांव के रहने वाले हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी अब परिवार सहित एबीवीपी कार्यालय के पास गोरखपुर में रहते हैं। वहीं, विधायक राकेश सिंह बघेल भी स्पोर्ट्स कॉलेज के पास रहते हैं। इस वजह से सांसद, विधायक के बीच मारपीट का मामला भाजपा गोरखपुर क्षेत्र, जिला और महानगर इकाई में चर्चा का विषय रहा। पार्टी नेताओं का कहना है कि सांसद, विधायक के बीच मारपीट ने सबको असहज कर दिया है। पार्टी आलाकमान को विस्तृत रिपोर्ट भेज दी गई है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह की अनुशासनहीनता पार्टी की साख खराब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें