फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की दृढ़ इच्छाशक्ति थी, जो अभिनंदन को तीसरे दिन ही लौटाना पड़ा: योगी

Sun, 03 Mar 2019 12:49 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
CM yogi in Pratapgarh
विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद हर देशवासी सैनिक परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है। सब आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समर्थन कर रहे हैं लेकिन विपक्ष को राजनीति से फुर्सत नहीं है। वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने पाकिस्तानी फाइटर प्लेन को नष्ट किया था। साथ ही पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे लेकिन तीसरे दिन ही उन्हें भारत को सौंपना पड़ा है। यह मजबूत सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत संभव हो सका है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शनिवार को पीपीगंज में कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण के बाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने किसानों को वोट बैंक समझा था। इसीलिए उनकी आय बढ़ाने की पहल नहीं की गई। अब किसानों के बैंक खाते में छह हजार रुपये सीधे भेजे जा रहे हैं। 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। केवीके की मदद से उन्नत तरीके से खेती-किसानी की जा सकेगी। फसल बीमा, सिंचाई, खाद, बीज की बेहतर व्यवस्था दी गई है। आयुष्मान योजना का लाभ भी किसानों को मिल रहा है।

एम्स में जून तक दाखिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि एम्स की ओपीडी चलने लगी है। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर का इलाज गोरखपुर में मिल रहा है। कोशिश है कि जून 2019 तक एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स में शुरू हो जाए।

....और नाराज हो गए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी जनता के बीच से कुछ लोगों ने जोर-जोर से नारा लगाना शुरू कर दिया। नारे लगाने वाले 2013 में पुलिस भर्ती निरस्त होने से नाराज थे। नारेबाजी का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा तो मुख्यमंत्री नाराज हो गए। मंच से ही कहा कि अनावश्यक रूप से नारा लगाया जा रहा है। इन सभी को बाहर करें और नाम नोट करके बताएं। मुख्यमंत्री के सख्त रुख को देखते हुए लोगों ने नारेबाजी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें