फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीडा ने निरस्त किया तीन औद्योगिक भूखंडों का आवंटन

Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
जमीन घोटाला
विज्ञापन
गोरखपुर। आवंटन के दशक बाद भी उद्योग नहीं लगाने पर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) ने तीन और औद्योगिक भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही जमा धनराशि को जब्त करते हुए भूखंड को रिक्त घोषित कर दिया। जल्द ही इन भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया नए सिरे से शुरू होगी। पिछले दिनों भी गीडा प्रशासन ने कुछ प्लाटों का आवंटन निरस्त किया था।
विज्ञापन


भूखंड आवंटित कराने के बाद भी उद्योग नहीं लगाने वाले आवंटियों के खिलाफ गीडा प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। गीडा प्रशासन की ओर से नोटिस जारी करने के बाद भी मामले का संज्ञान नहीं लेने पर शनिवार को तीन भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया गया। गीडा सेक्टर 15 में भूखंड संख्या ए 2/37 स्वप्निल पांडेय निवासी बी 746 राजेंद्र नगर पूर्वी के नाम से आवंटित है। 2712 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले औद्योगिक भूखंड को मार्च 2006 में आवंटित किया गया था, लेकिन अभी तक खाली पड़ा हुआ है।

सेक्टर 15 में ही भूखंड संख्या 2/36 रामजी मिश्र निवासी हुमायूंपुर दक्षिणी के नाम से 2736 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले भूखंड को मार्च 2006 में आवंटित किया गया है। सेक्टर 15 में भूखंड संख्या ए.1/12 बी रमन साहनी के नाम से 4678 वर्ग मीटर क्षेत्रफ ल वाले भूखंड को मई 2005 आवंटित किया गया था, लेकिन इस पर उद्योग नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें