फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से मौत नहीं होनी चाहिए, जरूरत पर अस्थायी रैन बसेरा बनाएं-योगी

Wed, 26 Dec 2018 12:39 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
सीएम योगी ने निरीक्षण के दौरान आधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ठंड से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं होनी चाहिए। जिले में चल रही परियोजनाओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई व्यक्ति खुले में फुटपाथ पर न सोए। रैन बसेरा और अलाव आदि की नियमित रूप से जांच करें। जरूरत हो तो अस्थायी रैन बसेरे भी बनाए जाएं। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से कराने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। इससे पहले मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन चिड़ियाघर और ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। कहा कि चिड़ियाघर को जून-2019 तक आमजन के लिए खोल दिया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक में काम की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने को कहा। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही वो निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन भी करेंगे। गुणवत्ता में कमी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कमिश्नर को मंडल के चल रही योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने और योजनाओं की प्रगति से समय समय पर जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने को कहा।

जनप्रतिनिधियों से कहा कि शासन प्रशासन से मिल कर कार्य करें और योजनाओं को समय से पूरा कराने में मदद करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने 15 नवंबर तक प्रेक्षागृह के निर्माण का काम पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने विधायक विपिन सिंह की शिकायत पर डीएम को कान्हा उपवन के निर्माण में गुणवत्ता की जांच का निर्देश दिया। दो महीने में कान्हा उपवन का काम पूरा करने के साथ शहर के छुट्टा पशुआें और कुत्तों आदि को पकड़ने का काम शुरू करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें