फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बदमाशों ने सेखुईया के युवक को मारी गोली, मौत

Thu, 11 Oct 2018 10:41 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
gun suicide officer
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में सट्टा लूटने आए बदमाशों ने फोन पर पत्नी से बात कर रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह आरोप परिजनों ने लगाया है। शव की शिनाख्त श्याम सुंदर (23) के रूप में हुई है। युवक मूलरूप से सिद्धार्थ नगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के सेखुईया गांव का निवासी था। हालांकि पुलिस इलाके में सट्टा चलने और उसकी लूटपाट के दौरान श्याम की हत्या की बात से इंकार कर रही है। वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है। परिजनों के अनुसार शव घर लाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनाें के अनुसार, देर रात तक युवक का शव गांव पहुंच जाएगा।

पुलिस के मुताबिक श्याम सुंदर मकान नंबर-80, धीरपुर, मुखर्जी नगर में रहता था। परिवार में पिता तुलसीदास, मां, भाई व दो बहनें हैं। श्याम सुंदर पिता के साथ खाने की रेहड़ी लगाता था। करीब डेढ़ साल पहले श्याम की शादी हुई थी। पत्नी शीला अभी मायके में है। बुधवार रात को खाना खाने के बाद श्याम गली में टहलते हुए अपनी पत्नी से बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दी, जिसमें से एक गोली श्याम के पेट में लगी। वारदात के बाद आरोपी भाग गए। परिजन फौरन श्याम को जगजीवन राम अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


गली में खुलेआम चलता है सट्टा
श्याम के पिता तुलसीदास ने आरोप लगाया है कि गली में खुलेआम सट्टा चलता है। बुधवार बाइक सवार बदमाशों ने पहले सट्टा लूटा। फिर भागने के दौरान बदमाशों ने गली में टहल रहे उनके बेटे श्याम को बेवजह गोली मार दी। उधर, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी परिवार के आरोपों से इंकार कर रहे हैं। शुरूआती में जांच में फोन लूटने की कोशिश का पता चला है। लेकिन श्याम का फोन व रुपये नहीं लूटे गए हैं। कुछ पड़ोसियों ने झगड़े की भी बात बताई है।

कमरे में बंद कर की थी हत्या
सेखुईया गांव निवासी हरिनाथ की भी हत्या दिल्ली में इसी साल फरवरी माह में हुई थी। उसकी हत्या बंद कमरे में गोली मारकर की गई थी। हरिनाथ भी सुंदर की दुकान पर काम करता था। मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया था। लेकिन अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें