फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव मार्च में

Fri, 28 Sep 2018 12:57 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए चुनाव मार्च में होगा। प्रस्तावित तिथि 26 से 28 मार्च है। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के करीब 55 हजार कर्मचारी मतदान करेंगे। कुल मत का 35 प्रतिशत पाने वाली यूनियन ही मान्यता प्राप्त मानी जाएगी। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसी दिन सभी मंडल कार्यालय पर मतपेटियां एकत्र की जाएंगी। दूसरे दिन अपर मंडल प्रबंधक की निगरानी में मंडल कार्यालय तथा मुख्य कार्मिक अधिकारी की देखरेख में मुख्यालय के मतों की गिनती होगी।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को हुई रेलवे के अधिकारियों की बैठक में ऑल इंडिया रेलवे मेन्य फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों से विमर्श के बाद चुनाव की तिथि तय की गई। ऑल इंडिया रेलवे मेन्य फेडरेशन के जनरल सेक्रेरेटी शिव गोपाल मिश्र ने बताया कि सभी 17 जोन के अध्यक्ष एवं महामंत्री को चुनाव के संबंध में पत्र जारी किया गया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बसंत लाल चतुर्वेदी ने बताया कि अभी रेलवे की तरफ अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

पूर्वोत्तर रेलवे के महत्वपूर्ण संगठन

एनई रेलवे मजदूर यूनियन, पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ, पूर्वोत्तर रेलवे कार्मिक यूनियन, एनई रेलवे मेन्स कांग्रेस, रेल मजदूर यूनियन।

हर पांच साल पर होता है चुनाव

मान्यता प्राप्त संगठन के लिए हर पांच साल पर चुनाव होता है। पिछली बार वर्ष 2013 में चुनाव हुआ था। पूर्वोत्तर रेलवे में एनई रेलवे मजदूर यूनियन चुनाव जीती थी। इस संगठन को करीब 54 फीसदी मत प्राप्त हुए थे। दूसरे स्थान पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें