फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा किशुन गौरी में बुधवार की सुबह एक छात्रा की करंट की चपेट में आने में मौत हो गई। हादसा पैडस्टल फैन में करंट उतरने से हुआ। परिजन आनन-फानन में छात्रा को लेकर सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामसभा किशुन गौरी निवासी मिथिलेश पांडेय की बड़ी बेटी स्वाति पांडेय (20) अपने दिनचर्या के अनुसार बुधवार की सुबह 6 बजे बिस्तर से उठी और बगल में रखे हुए पैडस्टल फैन को चलाने के लिए जैसे ही उसने तार को बोर्ड में लगाया, अचानक उसमें करंट उतर आया और स्वाति करंट की चपेट में आकर फर्श पर गिरकर अचेत हो गई। परिवार के सदस्य आनन-फानन में स्वाति को लेकर तुरंत सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, चिकित्सकों ने स्वाति को मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां सुमन देवी, पिता मिथिलेश पांडेय, दो भाई व एक बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि स्वाति सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर पांच स्थित प्रेमलाल सिंघानिया कन्या इंटर कॉलेज में 12 वीं कक्षा की छात्रा थी और अपने भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें