फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर सरकार को चेताया

Thu, 18 Jan 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने कई मांगों के लिए जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इसके उपरांत नगर निगम पार्क में धरना दिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विकास भवन से जुलूस निकाल कर नगर निगम स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में धरना दिया। धरने का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष अखंड सिंह ने किया। अध्यक्ष अखंड सिंह ने कहा कि सरकार से हम जायज मांगों की बात कर रहे हैं फिर भी हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा सरकार के सत्ता में आने से लोगों को उम्मीदें बढ़ीं हैं, लेकिन हमें निराशा मिल रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो सरकार को इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। जयगोविंद यादव ने कहा कि संगठन के लोग एक फरवरी को लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान चंद्रशेखर, अमरनाथ यादव, बृजेश यादव, बुद्धेश्वर निषाद, पप्पू कुमार, लवकेश, हिटलर यादव, तेजवंत सिंह, सुरेश, हेमंत, दिलीप कुमार, रामानुज, संतोष यादव, कलीमुल्लाह, हरिओम, राममूरत आदि मौजूद रहे। ये हैं प्रमुख मांगे सफाई कर्मचारियों के ग्रेड पे 1900 किए जाए राजस्व गांव में या प्राथमिक विद्यालयों में ही कार्य लिए जाए पेरोल की व्यवस्था समाप्त हो संघ कार्यालय आवंटित किया जाए कर्मचारियों के वेतन एक हेड में किए जाएं पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें