फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारों की चमक से सर्द रात में फैली सूरज सी गर्मी

Sun, 14 Jan 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव में शान ने प्रस्तुति दी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव की बॉलीवुड नाइट में जुटे सितारों की चमक ने पंडाल में मानो सूरज सी गर्मी पैदा कर दी। शान, भूमि त्रिवेदी, ललित पंडित, जिमी मसोस जैसे कलाकारों को देखने और सुनने जुटे लोग कड़ाके की ठंड भी भूल गए। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने हजारों की भीड़ के लिए शनिवार की रात को यादगार कर दिया। बेतहाशा भीड़ जुटती देखकर शाम आठ बजे के करीब वीआईपी और वीवीआईपी गेट से प्रवेश बंद कर दिया गया था। बावजूद इसके लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन


‘शान’ के साथ उतरे ‘तारे जमीन पर’
बॉलीवुड नाइट में शान के साथ कई सितारे गोरखपुर महोत्सव के मुख्य मंच पर उतरे। इस मौके को शान ने अपनी सुरीली आवाज से यादगार बनाते हुए जब ‘तारे जमीन पर’ का गाना गाया तो भीड़ सुर से सुर मिलाते हुए झूम उठी। ‘थ्री इडियट’ से लेकर अपनी कई प्रसिद्ध फिल्मों के गीतों से शान ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।

‘राम चाहे लीला, लीला चाहे राम’ पर थिरके लोग
मंच पर जब भूमि त्रिवेदी ने माइक संभाला तो लोग खुद को नाचने से नहीं रोक सके। भूमि त्रिवेदी ने ‘गोलियों की रासलीला’ फिल्म में गाया अपना गीत ‘राम चाहे लीला, लीला चाहे राम, इन दोनों के लव में दुनिया क्या काम’ गाया तो भीड़ भी ताल के साथ कदमताल करती हुई नाचने लगी।
विज्ञापन


‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ पर झूमे श्रोता
जतिन-ललित की जोड़ी की जान संगीतकार ललित पंडित ने श्रोताओं को खूब झूमाया। उन्होंने अपनी ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का गीत गाया तो लोग कुर्सियों से उठकर झूमते नजर आए। ललित ने अपने कई सुरीले गाने सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।

जिमी की कॉमेडी, शाजिया का डांस भाया
जॉनी लीवर के भाई स्टैंडअप कॉमेडियन और मिमिक्री कलाकार जिमी मोजेज ने बॉलीवुड नाइट में ठहाके घोल दिए। अपनी मिमिक्री और कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। वहीं अदाकारा शाजिया के ठुमकों पर लोगों ने तालियां बजाकर उनका साथ दिया। देर रात तक दर्शक जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें