फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने स् थापना के साथ मनाया विरोध दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। एक पखवारे से काम बंद कर हड़ताल पर चल रहीं आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों ने विकास भवन में बाल विकास विभाग का स्थापना दिवस मनाने के साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर संगठन की पदाधिकारियों ने फिर दोहराया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने कहा कि हमारी मांगें ऐसी नहीं जिसे सरकार पूरा नहीं कर सकती। सरकार सबका साथ-सबका विकास की बात करती है, लेकिन हम लोगों को दिन भर कार्य करने के बाद चार हजार मानदेय दिया जाता है। हेल्पराें को दो हजार रुपये मिलते हैं। इतने मानदेय में परिवार का भरण पोषण कैसे संभव है। चुनाव पूर्व भाजपा ने वादा किया था कि सरकार अगर बनी तो आंगनबाड़ी वर्करों का मानदेय सम्मानजनक कर दिया जाएगा। अब जब हम सरकार को उसका वादा याद दिला रहे हैं तो कहा जा रहा है कि कमेटी गठित कर दी गई है। रिपोर्ट आने दीजिये। हम यह जानना चाहते हैं कि रिपोर्ट कब आएगी। हम इंतजार करने को तैयार हैं पर लिखित आश्वासन तो हमें मिले। धरना सभा में गीता पांडेय, हेवांति, मालती, पुष्पा शुक्ला, शोभा देवी, लक्ष्मी सिंह, सुषमा जायसवाल, सरिता पासवान, पूनम निषाद, सपना सिंह, अर्चन श्रीवास्तव आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें