फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे जीएम ने बायो टॉयलेट का उद्घाटन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे में विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सोमवार को ‘सर्वत्र स्वच्छता’ दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने मुख्य यांत्रिक इंजीनियर कार्यालय परिसर में नवनिर्मित बॉयो टायलेट (शौचालय) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही यांत्रिक कार्यालय परिसर स्थित वाटिका का अवलोकन किया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने कहा कि बॉयो टॉयलेट का निर्माण अनुपयोगी सामग्री का उपयोग कर किया गया है। बॉयो टॉयलेट होने के कारण शौचालय में अपशिष्ट के निस्तारण को लेकर दिक्कतें नहीं आएंगी। उन्होंने जीवन में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए संपूर्ण स्वच्छता के आदर्श को प्राप्त करने के लिये सदैव प्रयासरत रहने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान के तहत वरिष्ठ रेल अधिकारियों की निगरानी में गोरखपुर, लखनऊ, लखनऊ सिटी, छपरा, काठगोदाम, रुद्रपुर सिटी, बस्ती, गोंडा, खलीलाबाद, आजमगढ़, बलिया, बेल्थरा रोड, देवरिया सदर एवं मऊ रेलवे स्टेशनों तथा रेलवे कालोनियों, चिकित्सालयों में सफाई की गई। स्वच्छता के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के लिए पोस्टरों, बैनरों को स्टेशनों पर प्रदर्शित किया गया और एनाउंस कराकर लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें