बखिरा। क्षेत्र के रमवापुर सरकारी गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला को पीट दिया। पीड़ित मिथिलेश का आरोप है कि गांव की एक महिला ने रास्ते में चारपाई बिछा ली थी। ऐसा करने से मना करने पर वह अपनी बेटियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। एसओ रामभवन यादव ने बताया कि एक महिला और उसकी दो बेटियों समेत चार के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है।