फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरकटियागंज रूट पर कटान तेज, ट्रेनें रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। बिहार में आई बाढ़ से गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के चमुआ स्टेशन के पास कटान तेज होने से ट्रेनों की आवाजाही एक बार फिर प्रभावित हो गई है। गुरुवार की देर रात इस रूट पर ब्लॉक लेकर काम शुरू करा दिया गया। शुक्रवार की शाम चार बजे ट्रेनों की आवाजाही कॉसन पर शुरू हो सकी। इसके चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब चार घंटे और सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक घंटे विलंब हो गई। इस रूट पर मालगाड़ी की आवाजाही अभी बंद है और पैसेंजर ट्रेनों को पनियहवा तक ही चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ से नरकटियागंज रेलखंड पर करीब 20 दिनों तक ट्रेनों की आवाजाही बंद थी। बाढ़ का असर कम होते ही ट्रेनें इस रूट चलनी शुरू हुई तो तीसरे दिन मालगाड़ी का एक वैगन चमुआ स्टेशन पर धंस गया। इससे सभी ट्रेनों को डायवर्ट कर सीवान, छपरा के रास्ते से चलाया गया। रेलवे ट्रैक को ठीक कराकर ट्रेनें चलनी फिर शुरू हुई थी कि कटान तेज होने से गुरुवार की रात 12 बजे ट्रेनों की आवाजाही फिर रोक दी गई। इसके चलते सत्याग्रह एक्सप्रेस को रक्सौल से ही चार घंटे की देरी चली। जबकि सप्तक्रांति एक्सप्रेस एक घंटे लेट चली।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें